अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत, 2 जख्मी
HNN/शिमला
राजस्थानी शिमला में चौपाल विधानसभा क्षेत्र के तहत एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जहां देहा इलाके में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं।
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय ओम प्रकाश और उनकी तीन वर्षीय पोती अदिती निवासी चनैर तहसील ठियोग के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान अजय (35) पुत्र ओम प्रकाश और रीता (30) पत्नी निवासी चनैर तहसील ठियोग के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के चार लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मेहा-धांडी सड़क पर ग्राम पंचायत धार तरपुणु के पास पहुंचते ही चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर किया गया।
वहीं सूचना मिलती ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। साथ ही पुलिस हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।