Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, चालक की मौत

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में बीएसएल पुलिस थाना के तहत दाऊगी के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 46 वर्षीय कार चालक की मौत हो गई है।

मृतक चालक की पहचान परविंदर कुमार (46) पुत्र स्वर्गीय हरी राम निवासी बडेहतर डाकघर एमडी गलू, सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परविंदर कुमार ऑल्टो कार (HP31C-1544) में सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान कटेरु-डोलधार सड़क मार्ग पर दाऊगी के पास पहुंचते ही वह वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही बीएसएल पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भिजवाया। डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।