अनियंत्रित होकर खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में 2 लोग जख्मी
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/ मंडी
जिला मंडी के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत नालनी-डोलधार सड़क मार्ग पर ठंडापानी के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक टिप्पर के खाई में गिरने से 2 लोग बुरी तरह जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस भी हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, 2 लोग टिप्पर में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान नालनी-डोलधार सड़क मार्ग पर ठंडा पानी के समीप टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को वाहन से निकाल कर तुरंत अस्पताल भिजवाया गया।
वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने की है।