Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जेसीबी मशीन, युवक की मौत

By Ankita Published: 11 Feb 2024, 7:58 PM | Updated: 11 Feb 2024, 8:04 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन में पुलिस थाना अर्की के तहत जघुन के पास एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है। जोकि जेसीबी मशीन पर बतौर हैल्पर कार्य करता था।

जानकारी के मुताबिक, जघुन में कटिंग का काम चल रहा था। शाम को जेसीबी ऑप्रेटर काम बंद करके मशीन को लेकर लिंक रोड चडयांड पहुंचा। उसके साथ हैल्पर मुकेश भी था। बता दें सड़क में थोड़ा ही काम था, जिसे निपटाने के बाद ऑप्रेटर ने मशीन सड़क के किनारे खड़ी कर दी। 

मुकेश मशीन के अंदर सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक ही जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर ढांक से नीचे खाई में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए और मुकेश को घायल अवस्था में अर्की अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।