Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, मां-बेटा घायल

Ankita • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला मंडी में ढलवान के पास मस्याणी का है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मां-बेटा घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सरकाघाट से मंडी की तरफ जा रही कार ढलवान के पास मस्याणी में लावारिस पशुओं को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई गिर गई।

हादसे में कार में सवार गांव जधरू निवासी अवनीश चंदेल और उनकी माता सीता देवी घायल हो गए। घटना के बाद उनको स्थानीय लोगों ने खाई से बाहर निकालकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने घटना की पुष्टि की है।