अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो कार, हादसे में…..

By Ankita Published: 10 Aug 2023, 5:20 PM | Updated: 10 Aug 2023, 5:20 PM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला राजधानी शिमला में ननखड़ी के तहत आने वाली देलठ पंचायत का है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोग जख्मी हुए है। घायलों की पहचान रामेश्वर गौतम पुत्र महेश्वरी दत्त, प्रवीण कुमार पुत्र स्वर्गीय विद्या देव और राम सिंह पुत्र बुद्धि राम निवासी टुटू के रूप में हुई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन लोग ऑल्टो कार में सवार होकर रामपुर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह देलठ से चार किलोमीटर आगे बनोला नाला के पास पहुंचे तो अचानक ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रवीण की हालत गंभीर होती देख आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जाँच शुरू की। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि की है।