Loading...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन, एक की मौत, 2 जख्मी

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सिराज विधानसभा क्षेत्र के खोलानाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां जमीन धंस जाने के कारण जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा दो अन्य लोग घायल हुए है।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मृतक की पहचान नरेश कुमार निवासी घैणी खोलानाल के रूप में हुई है। इसके अलावा जेसीबी मशीन ऑपरेटर दिनेश कुमार निवासी खोलानाल और लेद राम निवासी खोलानाल घायल हुए है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑपरेटर दिनेश जेसीबी मशीन को सड़क के किनारे पार्क करने लगा था। इस दौरान अचानक ही जमीन धंस जाने के कारण मशीन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भिजवाया गया, जहां नरेश ने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों का अस्पताल जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।