Loading...

अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत

Ankita • 10 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तेलका-झौड़ा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक की जान चली गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ हीहादसे के कारणों की जाँच भी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक शक्श बाइक पर सवार होकर झौड़ा से तेलका जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह टिकरी मोड़ पर पहुंचा तो पास लेते वक्त अचानक ही बाइक से संतुलन खो बैठा, जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी।

हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। हादसे की पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने की है।