अनियंत्रित होकर गिरी नदी में लुढ़की महिंद्रा थार, हादसे में 2 लोग जख्मी
HNN/ राजगढ़
जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक महिंद्रा थार गिरी नदी में लुढ़क गई, हादसे में चालक और एक युवती जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों की पहचान कार चालक हरनाम निवासी भलटा व पूजा बोंगली खेच के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, हरनाम और पूजा महिंद्रा थार (HP16AA-1389) में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह राजगढ़-नाहन मार्ग पर खैरी से एक तीखे मोड़ पर पहुंचे तो चालक थार से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण थार सड़क से लुढ़क कर गिरी नदी में जा गिरी।
हादसे में चालक समेत एक युवती जख्मी हुई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल राजगढ़ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद पूजा को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर किया गया है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर खबर, की पुष्टि डीएसपी राजगढ़ अरुण कुमार मोदी ने की है।