अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई कार, चालक घायल
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है।
मामला चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बीएसएल पुलिस थाना के तहत सुंदरनगर के नरेश चौक का है, यहां एक कार ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे में कार चालक जख्मी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। लापरवाही से वाहन चलाने पर कार चालक का चालान किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक कार बीएसएल कॉलोनी से भोजपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान जब कार नरेश चौक के समीप पहुंची तो आगे से आ रहे एक ट्रक के साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिस कारण कार चालक घायल हो गया।
घटना के बाद कार चालक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।