HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां पुलिस थाना क्षेत्र के तहत एक हादसा पेश आया है, यहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। हादसे में 5 लोग जख्मी हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी चालक सुरिंद्र कुमार निवासी चुवाड़ी (चंबा) किसी व्यक्ति को छोड़ने पालमपुर की तरफ आया था।
इस दौरान वापस जाते समय उसको जान-पहचान के लोग मिल गए, जिन्होंने पठानकोट की तरफ जाना था। वे चारों गाड़ी में बैठ गए। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 पर बड़ाई हार में गाड़ी सड़क पर लावारिस पशुओं को बचाते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हादसे में चालक सहित 5 लोग जख्मी हुए। अन्य घायलों में पालमपुर क्षेत्र की दो महिलाएं, एक युवक और एक युवती शामिल हैं। सभी घायलों को टांडा मेडिकल काॅलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। नगरोटा बगवां पुलिस थाना के एएसआई सुशील कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





