अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत दो घायल

By Ankita Published: 1 Jun 2023, 2:05 PM | Updated: 1 Jun 2023, 2:05 PM 1 min read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भगेड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान सुनील पुत्र सुरेश चंद निवासी थापना के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान विशाल पुत्र सुरेश चंद और रणवीर पुत्र महेंद्र मितियां नालागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक, तीन युवक विशाल, सुनील व रणवीर, बाइक (HP12 M-4701) पर सवार होकर भगेड से वापिस घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फोरलेन के डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया, जहां पर सुनील की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।