HNN/ मनाली
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। ताजा मामला पर्यटन नगरी मनाली का है, यहां एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस में कोई सवार नहीं था अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।
जानकारी के मुताबिक, आज गुरुवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिर गई। इस दौरान साथ ही एक कार भी बस की चपेट में आ गई। कार भी बस के साथ नदी किनारे गिर गई।
हालांकि इस घटना में कार सहित बस को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि बस में चालक-परिचालक के अलावा कोई भी यात्री मौजूद नहीं था। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

