अनिवार्य सेवा में चिन्हित कार्य करने वाले मतदाता आज से करेगें मतदान
HNN/ बिलासपुर
जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर पंकज राय ने यहां बताया कि अनिवार्य सेवा मे चिन्हित कार्य करने वाले मतदाता 6 से 8 नवम्बर को मतदान करेगें। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन 2022 के लिए निर्धारित अनुपस्थित मतदाता सेवा श्रेणी के अनिवार्य सेवा के 226 मतदाता जिला में मतदान करेगें।
उन्होने बताया कि चिन्हित श्रेणीयों मे स्वास्थ्य परिवार कल्याण, अग्नि शमन, हिमाचल पथ परिवहन निगम, एचपी मिल्क फैड व दूग्ध सहकारी समिति, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग के निर्वाचन विभाग द्वारा अधिकृत मतदाता ही भाग ले सकते है।
उन्होने पात्र मतदाता से अपील की है कि निर्वाचन अयोग द्वारा निर्धारित तिथि के अनुरूप प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान करना सुनिश्चित करें।