Loading...

अनुराग ठाकुर को लगातार 5वीं बार सांसद बनने पर मनोज डोगरा ने दी बधाई

PARUL • 12 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बीते दोनों हुए लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के सांसद अनुराग ठाकुर की लगातार पांचवीं जीत पर शुभकामनाएं देने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों का दिल्ली में जुटना जारी है।

इसी अवसर पर चिंतपूर्णी मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ,रजनीश कटोच, राजेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, प्रवीण कपूर, अनीता जरियाल सहित दिल्ली पहुंचकर अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर बधाई दी। चिंतपूर्णी मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुराग ठाकुर की यह जीत बीजेपी के संगठनात्मक कौशल और मतदाताओं के विश्वास का परिणाम है।

उनकी लगातार पांचवीं जीत से जनता सबके दिलों में लोकप्रिय छवि बनी है। इसी का परिणाम है कि भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को जनता का भरपूर समर्थन मिला।

पांचवीं बार सांसद बने अनुराग ठाकुर
ध्यानार्थ रहे कि अनुराग ठाकुर पहली बार में साल 2008 चुनाव लड़े और जीत हासिल की। इसके बाद साल 2009, साल 2014, साल 2019 और साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भी अनुराग ठाकुर ने जीत हासिल की। अनुराग ठाकुर 50 साल की उम्र में 5 बार सांसद रह चुके हैं। वह पहले मोदी सरकार में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे।

इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट मंत्री बनाया‌ अनुराग ठाकुर के पास सूचना एवं प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय जैसा अहम जिम्मादार विभाग रहे है। चिंतपूर्णी मीडिया प्रभारी मनोज डोगरा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता खासकर अनुराग ठाकुर के समर्थकों को एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद बनी हुई।