अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं में 210 महिलाओं को ब्यूटी किट व सर्टिफिकेट किए वितरित

Anurag-Thakur-distributed-b.jpg

HNN/ बिलासपुर

केंद्रीय मंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शनिवार को घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत सरस्वती विद्या मंदिर में एनजीओ प्रयास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डंगारए देलग व दधोल क्षेत्र की 210 महिलाओं ब्यूटी एंड वैलनेस ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और ब्यूटी किट वितरित किए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि एनजीओ के माध्यम से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 4000 महिलाओं को ब्यूटी एंड वैलनेस निशुल्क ट्रेनिंग कोर्स करवाए जा रहे हैं जिसमें बिलासपुर जिला की 500 से अधिक महिलाएं शामिल है। उन्होंने कहा कि महिलाए वह आधारशिला हैं जिसके बिना किसी भी मजबूत परिवार-समाज और देश की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती।

वर्तमान समय में रोजगार के लिए हुनर होना आवश्यक है इसीलिए उनका प्रयास है कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए निशुल्क कोर्सों के माध्यम से से ग्रामीण महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा एम्बुलेंस में 100 से अधिक महिलाओं रोजगार मिला है।

उन्होंने बताया कि उनके सांसद बनने के बाद बिलासपुर जिला का बहुत विकास हुआ है। आज बिलासपुर में फोरलेन, एम्स, रेलवेलाइन हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि कीरतपुर से नरचौक फोरलेन को एक माह महीने तक के लिए ट्रायल बेसिस पर खोलने का आग्रह केंद्रीय परिवहन मंत्री से किया गया है ताकि इस मार्ग पर पेश आने वाली कमियों में सुधार किया जा सके।

ठाकुर ने कहा कि उनके सांसद बनने के बाद सरस्वती विद्या मंदिर के विभिन्न विकास कार्यों के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि से लगभग अब तक 5 करोड रुपए से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कर्नाटक चुनाव परिणामों पर प्रतिकिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने मेहनत की हैं और अब जनता का निर्णय स्वीकार है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, बीडीसी चेयरमैन रमेश ठाकुर, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा व राजेश ठाकुर उपस्थित रहे।