Shut Down / 14 अक्तूबर को यहां कई घंटों तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
Shut Down / हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण 14 अक्तूबर 2026 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग इलाकों में विद्युत बंदी का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे और सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है।
सोलन/सोलन
अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साइंटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, पोल्ट्री फार्म, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कालिफा लॉज, पाजो, चौरीघाटी, सेरी, ग्लानग, खनोग, मतियूल, पवन विहार, जुब्बर, वृंदावन कॉलोनी, संस्कृति कॉलेज, अभिनम आई केयर, टैंक रोड, बॉयस स्कूल, फोरेस्ट रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
इन क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक रहेगा शटडाउन
विद्युत बोर्ड के अनुसार इसी दिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 केवी उपकेंद्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड और आसपास के क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त वसंत विहार, विश्वकर्मा फर्नीचर, गोयल हार्डवेयर, लापाईनोज, डामिनॉज तथा आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी।
राहुल वर्मा ने कहा कि खराब मौसम या किसी अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि और समय में बदलाव किया जा सकता है। विद्युत बोर्ड ने रखरखाव कार्य के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील की है।