Loading...

अपने ही दोस्त के सिर पर किया तवे से वार, गई जान, आरोपी गिरफ्तार

Ankita • 20 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

जिला बिलासपुर के झंडूता में एक व्यक्ति द्वारा अपने ही दोस्त के सिर पर तवे से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय धीरज के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने भी इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, राशन सामग्री के लेनदेन के कारण दो प्रवासी मजदूरों की आपसी लड़ाई हो गई। इस दौरान आरोपी मनोज ने धीरज के सिर पर तवे से वार कर दिया। वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले आई, यहां चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पूरी रात तलाश की और सुबह तड़के कोटलु गांव से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।वही , मनोज कुमार को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया है। दोनों प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी झंडूता विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।