Loading...

FIR / शादी समारोह में जा रही महिला पर पत्थर से हमला, सोने के जेवरात लेकर आरोपी फरार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 11 Mins Ago • 1 Min Read

FIR / चम्बा जिले की कोलका पंचायत में शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पत्थर से हमला कर दिया और उसके सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। महिला की शिकायत पर सदर चम्बा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

चम्बा

पुलिस को दी शिकायत में कौशल्या ने बताया कि वह पुंडला गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति कुछ दूरी से लगातार उसका पीछा कर रहा था। शिकायत के अनुसार, जंगल के एकांत रास्ते पर पहुंचने के बाद वह व्यक्ति महिला के पास आया और उसे सड़क से नीचे की ओर गिरा दिया। इसके बाद उसने महिला के सिर पर पत्थर से चोट पहुंचाई।

महिला ने आरोप लगाया कि हमले के बाद वह व्यक्ति उसके पहने हुए सोने के सभी जेवरात लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद महिला ने सदर चम्बा पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics: •