Loading...
una

अपील / ऊना के बेहड़ भटेड़ गांव में संदिग्ध धातु उपकरण मिला, विशेषज्ञ कर रहे जांच , नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 10 May 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

जिला ऊना के अंब उपमंडल के भरवाईं क्षेत्र के बेहड़ भटेड़ गांव में शुक्रवार रात 1:30 बजे के करीब गैर-आबादी क्षेत्र में संदिग्ध धातु उपकरणनुमा टुकड़ा गिरने की सूचना मिली। स्थानीय निवासियों की जानकारी पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की।

प्रारंभिक जांच में निष्क्रिय पाया गया टुकड़ा

  • पुलिस और प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध धातु टुकड़े की जांच की।
  • प्रारंभिक जांच में यह टुकड़ा निष्क्रिय पाया गया है।
  • घटना में कोई जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है।

सेना को सूचना, विशेषज्ञ जुटे जांच में

  • उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि सेना की संबंधित इकाई को घटना की सूचना दे दी गई है।
  • सेना के विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी जांच कर रही है।
  • उपायुक्त ने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है, बस सतर्क और जागरूक रहें।

अफवाहों से बचने की अपील

  • उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि सिर्फ अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
  • अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपातकालीन संपर्क:

  • किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए निम्नलिखित माध्यमों से संपर्क करें:
    • दूरभाष: 01975-225045, 225046, 225049
    • मोबाइल: 9459457476
    • ईमेल: ddmauna@gmail.com