HNN/ नाहन
जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिये छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 29 अप्रैल 2023 को प्रातः 11:30 बजे आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय जिला सिरमौर के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिये आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 निर्धारित की गई है।
प्राचार्य ने कहा कि आवेदन पत्र उपनिदेशक प्राथमिक खण्ड शिक्षा अधिकारी व जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के कार्यालयों में निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। आवेदन पत्र की छायाप्रति भी उपयोग में लाई जा सकती है तथा आवेदन पत्र को नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.nvshq.org से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी सत्र 2022-23 में जिले के किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवी में पढ़ रहा हो, तीसरी व चौथी कक्षा में फेल न हुआ हो व जिसकी जन्म तिथि पहली मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच में हो, आवेदन कर सकता है।
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रार्चा से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, जवाहर नवोदय विद्यालय के हेल्पलाइन नम्बर 9410122523, 9041915062, 9736051766 तथा 9736752709 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





