अब एम्स दिल्ली में होगा सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का उपचार
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का उपचार अब एम्स दिल्ली में किया जाएगा। अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर सीएम की जांच करेंगे। इससे पहले सीएम आईजीएमसी में भर्ती थे। बता दें सीएम सुक्खू आज सुबह करीब 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दरअसल, बुधवार देर रात सीएम सुक्खू को अचानक पेट में दर्द उठा जिसके चलते उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में भर्ती कराया गया। आईजीएमसी के डॉक्टर्स के मुताबिक, सीएम को पेट में इंफेक्शन हो गया था।
उनका अल्ट्रासाउंड किया गया और अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट नॉर्मल पाई गई। दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे। इस बीच अन्य के टेस्ट भी किए गए। सीएम का स्वास्थ्य स्थिर था लेकिन उनके परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स ले जाने का फैसला लिया।
