Loading...

अब केलांग से कारगिल तक शुरू होगी एचआरटीसी बस सेवा

Ankita • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

इस रूट पर इसी हफ्ते होगा 37 सीटर बस का ट्रायल

HNN/ लाहौलस्पीति

हिमाचल पथ परिवहन निगम अब केलांग से कारगिल तक बस सेवा शुरू करेगा। बता दें करगिल विकास प्राधिकरण के आग्रह पर केलांग से कारगिल बस सेवा चलाने की तैयारी है। दारचा, शिंकुला होते हुए पदम तक बस चलेगी। इसी हफ्ते 37 सीटर बस का ट्रायल होगा। लद्दाख हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले का सीमावर्ती क्षेत्र है।

केलांग से कारगिल करीब 160 किलोमीटर है। लद्दाख में तेजी से पर्यटन विकास हो रहा है, ऐसे में बस सेवा शुरू होने से सैलानियों के लिए भी आना-जाना आसान हो जाएगा। गर्मियों के सीजन में बारालाचा और शिंकुला दर्रे में पर्यटकों की रौनक रहती है। केलांग से शिंकुला दर्रा होकर जांस्कर घाटी के लिए बीआरओ ने बड़े वाहनों के लिए सड़क तैयार की है।

भारत का सीमावर्ती क्षेत्र होने के चलते निगम की बस सेवा शुरू होने से यहां तैनात सैनिकों को आवाजाही करने में सुविधा प्राप्त होगी। लद्दाख की अपनी सार्वजनिक परिवहन बस सेवा नहीं है। लद्दाख के लोगों को सार्वजनिक परिवहन बस सेवा उपलब्ध करवाना एचआरटीसी के लिए बड़ी उपलब्धि होगी।