अब घर बैठे ही दे सकेंगे परीक्षा, केंद्रीय विश्वविद्यालय ऑनलाइन करवाएगा इतने कोर्स……
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय समेत प्रदेश का कोई भी विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए पात्र नहीं है। हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय को नैक से ए प्लस ग्रेड नहीं मिला है।
नैक से ए प्लस ग्रेड मिलने के बाद सीयू में ऑनलाइन कोर्स शुरू करने के लिए पात्र हो गया है। विवि प्रबंधन ने अगले साल जनवरी से शुरुआती दौर में 10 ऑनलाइन कोर्स शुरू करने की तैयारी कर ली है। छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही होंगी।
जानकारी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के विद्यार्थियों को अपने ही प्रदेश में पहली बार ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा मिलने वाली है। सीयू में हर साल 5,000 से 7,000 छात्र ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। यह कोर्स एक, दो और तीन साल तक के होंगे।