अब न्यूयॉर्क पुलिस की तर्ज पर आपराधिक मामलों को सुलझाएगी हिमाचल पुलिस- संजय कुंडू
HNN / शिमला
राज्य में शांति व कानून व्यवस्था और तेजी से बनाए रखने के लिए हिमाचल पुलिस अब न्यूयॉर्क पुलिस की कार्यशैली और तकनीकी पर काम करेगी। यानि कि प्रदेश पुलिस अब न्यूयॉर्क की तर्ज पर आपराधिक मामलों को सुलझाएगी। यह बात प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने कहा कि अमेरिका की न्यूयॉर्क पुलिस की कार्यशैली और खुफिया तंत्र को अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए बेहद मजबूत माना जाता है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपना प्लान तैयार किया है।
इस साल मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के साथ महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों, कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है, हिमाचल पुलिस विशेष रूप से इस पर ध्यान देगी।