अब पीडब्ल्यूडी पर चला सुक्खू सरकार का चाबुक, 16 कार्यालयों पर जड़ा ताला
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व जयराम सरकार का एक और फैसला पलट दिया है। नई सरकार ने हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण विभाग के 16 सर्किल, डिवीजन, सब डिवीजन और सेक्शन को डिनोटीफाई कर दिया है।
ये 16 सर्किल, डिवीजन, सब डिवीजन और सेक्शन 4 मई 2022 से 14 अक्तूबर 2022 के बीच खोले गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेशों के अनुसार इन सभी को डिनोटीफाई किया गया और पूर्व में हुई इन कार्यालयों से संबंधित सभी सूचनाएं रद्द की गई।