Loading...

अब बसों में सेवाएं देंगे एचआरटीसी के बुकिंग काउंटरों पर ड्यूटी देने वाले चालक-परिचालक

Ankita • 28 Oct 2023 • 1 Min Read

निगम प्रबंधन ने अपने बुकिंग काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया की शुरू

HNN/ शिमला

हिमाचल में स्टाफ की कमी दूर करने और आय बढ़ाने के लिए कुछ काउंटर आउटसोर्स किए जा रहे हैं। काउंटरों पर सेवाएं दे रहे कर्मी अब बसों में सेवाएं देंगे। आउटसोर्स काउंटरों से निगम की आय बढ़ेगी। जानकारी के मुताबिक, कोटखाई, ठियोग और रिकांगपिओ काउंटर के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

मौजूदा समय में टिकट काउंटरों पर निगम कर्मी सेवाएं दे रहे हैं, जिनका वेतन 30 से 60 हजार के बीच है। कर्मचारियों की कमी के कारण निगम कई रूट संचालित नहीं कर पा रहा। काउंटर आउटसोर्स होने के बाद यह कर्मी बसों के साथ सेवाएं देंगे, जिससे निगम की आय में इजाफा होगा। आउटसोर्स पर काउंटर देने के बाद बुकिंग की राशि पर निगम कमीशन देगा।

बता दें पहले चरण में शिमला मंडल के 19 बस अड्डों के टिकट काउंटर ठेके पर देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले चरण में अन्य तीन मंडलों के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। मंडलीय स्तर पर निविदाएं आमंत्रित कर सभी 27 डिपो के प्रमुख काउंटर आउटसोर्स पर देने की योजना है।