Loading...

अब महंगा हुआ दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर, ये है वजह…

Ankita • 29 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

यदि आप दिल्ली से धर्मशाला तक का हवाई सफर करना चाहते हैं तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी क्योकि सभी विमान कंपनियों ने अक्टूबर से हवाई टिकटों के दामों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। इसका मुख्य कारण अक्टूबर में धर्मशाला में होने वाले वन डे टेस्ट मैच बताये जा रहे हैं।

विश्व कप के इस सीजन में हर कोई अपनी कमाई बढ़ाने का जरिया ढूंढ रहा है तो भला इसमें विमान कंपनियां कैसे पीछे रह सकती हैं। बता दें कि ऑनलाइन बुकिंग करने पर दिल्ली से धर्मशाला का हवाई किराया चार हजार से सात हजार रुपये तक है जबकि अक्टूबर माह की बुकिंग में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। क्योंकि बड़ी मात्रा में क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए धर्मशाला पहुंचने वाले हैं। ऐसे में कंपनियों का किराया बढ़ाना स्वाभाविक है।