लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अब 12 सितम्बर को होगा क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 4 सितंबर 2025 at 7:11 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से 5 सितंबर को प्रस्तावित दिव्यांगता जांच शिविर स्थगित कर दिया गया है। अब यह शिविर 12 सितंबर को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आयोजित होगा।

बिलासपुर

डिसएबिलिटी बोर्ड का गठन
सीएमओ ने बताया कि दिव्यांगजनों के परीक्षण के लिए एक डिसएबिलिटी बोर्ड का गठन किया गया है। इसमें शिशु रोग विशेषज्ञ, ईएनटी विशेषज्ञ, जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट को शामिल किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

12 सितंबर को होगा आयोजन
यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर अंतिम लाभार्थी के परीक्षण तक चलेगा। परीक्षण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स स्थित कक्ष संख्या-203 में किया जाएगा।

लाभार्थियों से आह्वान
सीएमओ ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में पहुंचें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]