अभी दो दिन एम्स में ही उपचाराधीन रहेंगे सीएम सुक्खू, जारी है रुटीन के टेस्ट
HNN/ शिमला
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। वह एम्स दिल्ली में उपचाराधीन हैं, और वहीं उनके सारे टेस्ट हो रहें हैं। सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। अभी कम से कम दो दिन सीएम सुक्खू एम्स में ही उपचाराधीन रहेंगे।
सीएम के साथ एम्स दिल्ली गए आईजीएमसी में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के डॉक्टर ब्रिज ने बताया कि मुख्यमंत्री का 90 प्रतिशत तक दर्द कम हो गया है। डॉ. ब्रिज के मुताबिक मुख्यमंत्री को पूरी तरह स्वस्थ्य होने अभी एक हफ्ते का समय लगेगा।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को एम्स दिल्ली में रेफर किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबियत बीते बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें ईलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक उन्हें पेट में दर्द होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया। जिसमें उनके पेट में संक्रमण होने की बात सामने आई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था।
