अमृतसर के दो युवकों को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
HNN/चंबा
जिला चंबा में एएनटीएफ की टीम ने दो युवकों को 4.50 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। टीम ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय जशनदीप पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव रायपुर डाकघर जस्तरबाल तहसील अजनाला जिला अमृतसर व 30 वर्षीय इलियास मसीह पुत्र सुख्खा निवासी गांव व डाकघर गराला तहसील अजनाला जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएनटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता प्राप्त की है। टीम ने सूचना के आधार पर पठानकोट-भरमौर एनएच-154ए पर स्थित सीमावर्ती गांव कटोरी के पास दुवाला डंगा वैष्णो ढाबा में बैठे 2 युवकों को काबू किया और उनकी तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। एसीपी एएनटीएफ कांगड़ा राजेंद्र जसवाल द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।