Loading...

अमृतसर से मिला पिछले करीब 1 माह से लापता जसविंदर

Ankita • 19 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हांसिल की है। बता दें पुलिस ने पावंटा से पिछले करीब 1 माह से लापता जसविंदर को ढूढ़ निकाला है। जिसके बाद उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया है।

गौरतलब है कि पांवटा में जमनीवाला का जसविंदर 18 मई को अचानक कहीं लापता हो गया था। लापता होने के बाद उसके परिजन बहुत चिंतित हो गए थे। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की परन्तु उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा था।

इसके बाद थक हारकर परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम जसविंदर की तलाश में जुट गई थी।

वहीं करीब 1 माह बाद पुलिस ने सीडीआर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर देखा तो उसकी आखिरी लोकेशन पंजाब के अमृतसर में पाई गई।

वहीं लगातार ढूंढते हुए पुलिस ने साइबर सैल की मदद से उसे अमृतसर से बरामद कर लिया है। वहीं बेटे को पाकर परिजनों की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।