अरनी विवि के कुलपति पर हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा में अरनी विवि के कुलपति पर हमला करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान स्थानीय निवासी महेश कुमार, रोबिन और कुलदर्शन के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बीती 1 जनवरी को अरनी यूनिवर्सिटी के कुलपति विवेक सिंह जब वह पठानकोट से वापस आ रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी को रोक कर उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना इंदौरा में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उन पर किए गए हमले में एक जिला परिषद का सदस्य और दो अन्य अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने विवेक सिंह की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच कर उसमें आए आरोपियों को शक के आधार पर गिरफ्तार किया और पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी। एसपी नूरपुर अशोक रतन द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।