अरविंद शर्मा बने भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में गौवंश प्रकोष्ठ के संयोजक
भाजपा चिंतपूर्णी अपर मंडल में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अरविंद शर्मा को गौवंश प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल
संगठन को मजबूती देने के लिए नियुक्ति
भारतीय जनता पार्टी चिंतपूर्णी अपर मंडल में संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से अरविंद शर्मा को गौवंश प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि अरविंद शर्मा के नेतृत्व में गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी तथा संगठन को भी मजबूत होगा।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
नियुक्ति के बाद अरविंद शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा गौवंश संरक्षण और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम करेंगे।
सांसद अनुराग ठाकुर का किया धन्यवाद
अरविंद शर्मा ने विशेष रूप से हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।