Loading...

अरुणाचल में शहीद हुए जवान प्रवीण का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Ankita • 20 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

अरुणाचल में शहीद हुए पालमपुर के जवान प्रवीण कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 32 वर्षीय प्रवीण कुमार जो पालमपुर के कंडी द्रोवी का रहने वाला था।

अरुणाचल में जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स ग्रिफ में कार्यरत तथा ड्यूटी के दौरान एक निजी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी।

बुधवार को घटी इस घटना के पश्चात प्रवीण कुमार की पार्थिव देह को अमृतसर लाया गया जहां से शनिवार प्रातः पार्थिव दे उसके पैतृक गांव कंडी द्रोवी पहुंची। बड़ी संख्या में लोगों ने शाहिद प्रवीण कुमार के घर पहुंच उसे श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रवीण कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि सैनिक अपने दोस्तों के साथ अरुणाचल में सड़क से जा रहे थे, तभी एक गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी। इससे प्रवीण की मौत हो गई थी।