Loading...

अलख प्रकाश गोयल शिमला यूनिवर्सिटी में इस दिन से शुरू होगी कक्षाएं….

Ankita • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में स्थित अलख प्रकाश गोयल यूनिवर्सिटी में 29 फरवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें अलख प्रकाश गोयल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए है।

इसके साथ ही जारी आदेशों के व्हाटसएप मैसेज छात्रों को भी भेजे हैं। बता दें छात्रों को कक्षाओं का शेड्यूल बाद में जारी कर सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पूर्व एपीजी यूनिवर्सिटी ने दो बार नौ और 17 फरवरी को विवि के खुलने की तिथियों को बढ़ाने के आदेश जारी कर छात्रों को सूचना दी थी।

बता दें कि 17 फरवरी को जारी किए आदेशों में 24 फरवरी को विवि के खुलने का निर्णय लिया था, अब इसे फिर से बढ़ाकर 29 फरवरी कर दिया है।