अल्पसंख्यक समुदाय ने की अजय सोलंकी से भेंट, जताया आभार
HNN/ नाहन
आज दिन सोमवार को अनाधिकारिक अल्पसंख्यक समुदाय के नवनिर्मित जिला तथा ब्लॉक लेवल कमेटी के सदस्यों ने कैप्टेन सलीम अहमद की अगुवाई में विधायक अजय सोलंकी से शिष्टाचार भेंट की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के 6 सदस्यों को प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम में मनोनीत किया है जिसके लिए वे उनके बहुत ही आभारी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो विश्वास सोलंकी ने उन पर प्रकट किया है वे उस पर पूरी तरह से खरे उतरेंगे।उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बनाई गई नीतियों का सही ढंग से कार्यान्वन करेंगे।

कमेटी ने जिलाधीश सिरमौर सुमित खिमता से भी मुलाकात की। सैनवाला से आए हुए प्रतिनिधिमंडल ने अपनी कब्रिस्तान से सम्बंधित समस्या को भी उनके समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सैनवाला के कब्रिस्तान की भूमि फोरलेन के अंतर्गत आ गई है। जिसकी वजह से स्थानीय मुस्लिम समुदाय में रोष की स्थिति है। उन्होंने जिलाधीश से मांग की है कि कब्रिस्तान के लिए 5 बीघा भूमि उपलब्ध कराई जाए।
इस मौके पर 15 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य कैप्टन सलीम अहमद, इसरार अहमद, हरप्रीत सिंह, संजय सिंह, शुककरदिन व सेम्युल खान उपस्थित रहे।