Loading...

अवकाश / गगरेट, हरोली और बंगाणा उपमंडलों में मेलों के चलते स्थानीय अवकाश घोषित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Apr 2025 • 1 Min Read

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

डीसी जतिन लाल ने जारी किए आदेश, ऊना और अंब के लिए अधिसूचना जल्द

स्थानीय उत्सवों को लेकर अवकाश घोषित
जिला ऊना के विभिन्न उपमंडलों में पारंपरिक मेलों और उत्सवों के अवसर पर उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने स्थानीय अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।

अलग-अलग उपमंडलों के लिए घोषित तिथियां
26 अप्रैल को गगरेट उपमंडल में शिवबाड़ी मेले के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश रहेगा।
28 अप्रैल को उपमंडल हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव को लेकर छुट्टी रहेगी।
6 जून को बंगाणा उपमंडल में जिला स्तरीय पिपलू मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

ऊना और अंब में अधिसूचना जल्द
उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि ऊना और अंब उपमंडलों के अधिकार क्षेत्र में लागू होने वाले स्थानीय अवकाश की अधिसूचना यथासमय अलग से जारी की जाएगी।