Loading...

अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, तीन वाहनों से वसूला जुर्माना

PRIYANKA THAKUR • 23 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में वन विभाग ने एक बार फिर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन वाहन चालको से 85,000 रुपए जुर्माना वसूला है। वन विभाग की इस कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार वन विभाग को गुप्त सूचना मिली कि मंत्रालियों के पास यमुना नदी पर अवैध खनन जोरों शोरों से चल रहा है।

सूचना मिलते ही वन विभाग पांवटा साहिब के रेंज अधिकारी विजय कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया और यमुना नदी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान यमुना नदी में 2 टिप्पर और एक ट्रैक्टर अवैध खनन करने में जुटा हुआ था। टीम को सामने पाकर चालकों के होश उड़ गए।

उधर, पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अग्रेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अवैध खनन पर तीन वाहनों के चालान काटे गए और उनसे 85,000 रुपए जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।