Loading...

अवैध खनन पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, चार लोगों पर लगाया जुर्माना

PRIYANKA THAKUR • 9 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / चंबा

अवैध खनन को लेकर एक बार फिर खनन विभाग ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। विभाग ने अवैध खनन करते 4 लोगों को पकड़ा और उन पर 60 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। हालांकि इनमें से दो लोगों को 2 दिन के भीतर जुर्माना भरने के आदेश जारी किए हैं।

दरअसल, खनन विभाग को देर शाम गुप्त सूचना मिली कि रावी नदी में ट्रैक्टर के जरिए अवैध खनन बड़ी जोरों शोरों से हो रहा हैं। इसके बाद जिला खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम को सामने पाकर वहां खनन करने में जुटे कुछ खननकारी मौके से रफूचक्कर हो गए। इस दौरान टीम ने चार लोगों को मौके पर पकड़ा और उनका मौके पर चालान काट कर उनसे जुर्माना वसूला।

विभाग की इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। उधर, जिला खनन अधिकारी बिंदिया ने कहा कि रावी नदी से अवैध रूप से रेत निकालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जहां पर भी विभाग को अवैध खनन होने की सूचना मिलती है वहां तुरंत कार्यवाही की जाती है।