लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अवैध खनन में संलिप्त ट्रैक्टरों से 1.18 लाख और क्रेशरों से बीस हजार वसूला जुर्माना

SAPNA THAKUR | 11 जून 2022 at 10:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

उपमंडल दंडाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन ने रामपुर घाट, मानपुर देवड़ा व गोजर में अवैध खनन के मामलों के सम्बन्ध में वन मंडल अधिकारी व खनन विभाग के अधिकारियों सहित सामूहिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन के विषय में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा जिन स्थानों पर अवैध खनन हो रहा है, उनकी टीम के साथ जांच की।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक निरीक्षण के दौरान टीम ने कुछ ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते पाया। जिनके मौके पर ही चालान किए गए। इस दौरान टीम ने मानपुर मे तीन व रामपुरघाट मे चार ट्रैक्टर अवैध खनन करते पकड़े व मौके पर वाहन चालकों व मालिकों से जुर्माना वसूला तथा सिंहपुरा क्षेत्र मे माईनिंग विभाग की टीम ने बिना एम-फार्म खनन कर रहे ट्रैक्टर से 5000 जुर्माना वसूला।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों से 1 लाख 18 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त क्रेशरों का भी निरीक्षण किया गया तथा दो क्रेशरों में भी अनियमितता पाई गई जिसे देखते हुए उनसे बीस हजार का जुर्माना वसूला गया। विवेक महाजन ने कहा कि भविष्य मे भी नियमित रूप से इस प्रकार की संयुक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]