Loading...

अवैध पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By Shailesh Saini Published: 13 Mar 2026, 6:20 PM | Updated: 13 Mar 2026, 6:20 PM 1 min read

पांवटा साहिब क्षेत्र में हथियारों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

हिमाचल नाऊ न्यूज़ पावटा साहिब

जिला सिरमौर में पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक से पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार 12 मार्च को पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत एसआईयू/साइबर सेल नाहन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मेहरबान उर्फ अरबाज पुत्र कमरुदीन निवासी गांव मैहरुवाला डाकघर भंगाणी तहसील पांवटा साहिब अवैध पिस्टल और देसी कट्टों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है तथा उसके पास एक अवैध पिस्टल मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, दो मैगजीन और कुल 8 जिंदा कारतूस बरामद किए।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 30 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाया और किन लोगों को सप्लाई करता था।

मामले की पुष्टि करते हुए जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने एक युवक से अवैध पिस्टल, दो मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Tags: