Loading...

अवैध फेरी लगाने वालों पर पंचायत टिहरी में प्रतिबंध, जुर्माना वसूला जाएगा

By PARUL Published: 2 Oct 2024, 10:45 AM | Updated: 2 Oct 2024, 10:45 AM 1 min read

HNN/काँगड़ा

पंचायत टिहरी में अवैध रूप से फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पंचायत प्रधान विरेंद्र कुमार ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए फेरी लगाने वालों पर जुर्माना वसूला जाएगा और उनका सामान जब्त किया जाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे लोगों को अपने घर-द्वार से भगाएं और लोकल खरीदारी को बढ़ावा दें। पंचायत टिहरी पुलिस थाना खुंडियां और पुलिस चौकी मझीण के अंतर्गत आती है।

अगर कोई व्यक्ति किसी अन्य पुलिस थाना के पंजीकरण का घूमता हुआ पाया गया तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा और 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत प्रधान ने कहा कि सभी ग्रामवासी इस कार्य में सहयोग करें और ऐसे लोगों को अपने घर-द्वार से भगाएं।