Loading...

पांवटा साहिब / महिला से बरामद हुई 8 लीटर अवैध शराब मामला हुआ दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Aug 2025 • 1 Min Read

पांवटा साहिब पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए एक महिला से 8 लीटर कसीद शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को पकड़ा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब।

प्लास्टिक बोरे से मिली शराब, महिला गिरफ्तार

कार्रवाई
गश्त और आबकारी चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक महिला को मकान के बाहर प्लास्टिक का बोरा उठाए देखा। पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई और अंदर जाने का प्रयास करने लगी, जिसे मौके पर मौजूद महिला आरक्षी ने तुरंत पकड़ लिया।

शराब की बरामदगी और मामला दर्ज
बोरे की तलाशी में 4 प्लास्टिक बोतलों में 8 लीटर अवैध शराब मिली। महिला की पहचान शिमला देबी निवासी गोबिन्दघाट, पांवटा साहिब के रूप में हुई। वह शराब का कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सकी। पुलिस ने HP Excise Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।