आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए 8 सितम्बर तक करें आवेदन
बाल विकास परियोजना नाहन के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र नाहन में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बिरला केंद्र में एक सहायिका का पद भरा जाना है। पात्र महिला उम्मीदवार 8 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकती हैं।
नाहन
साक्षात्कार की तिथि और स्थान
इन पदों के लिए साक्षात्कार 11 सितम्बर 2025 को सुबह 10:30 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित होंगे। उम्मीदवारों को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आवेदक की न्यूनतम योग्यता दस जमा दो होनी चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आय और निवास संबंधी शर्तें
प्रार्थी का परिवारिक वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक हिमाचल की स्थायी निवासी तथा उसी आंगनवाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। साथ ही, नाम संबंधित आंगनवाड़ी सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना आवश्यक है।
प्रमाण पत्र की आवश्यकता
आवेदन के साथ संबंधित कार्यकर्ता द्वारा जारी और पर्यवेक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।