Loading...

आईएचएम कुफरी में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

By PARUL Published: 12 Feb 2024, 9:36 PM | Updated: 12 Feb 2024, 9:36 PM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला के आईएचएम कुफरी में पढ़ने वाली एक 22 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवती की पहचान 22 वर्षीय रचना निवासी शोधी शिमला के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रचना आईएचएम कुफरी में डिप्लोमा कर रही थी। वह उपनगर ढली में किराए के कमरे में रहती थी। इस दौरान वह अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थतियों में अचेत अवस्था में पाई गई।

उसके साथी छात्रों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे आईजीएमसी पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने इस बारे में मृतक युवती के परिजनों को सूचित किया।

हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।