आईजीएमसी में आए स्क्रब टाइफस के 87 मामले, एक की मौत
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में आईजीएमसी में बीते दो माह से स्क्रब टाइफस के लगभग 87 मामले सामने आए है। बता दें कि बीते कल आईजीएमसी में 28 लोगों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से 18 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिन लोगों की टैस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं वह कोटखाई, जुब्बल, रोहड़ू, ठियोग, धामी, सोलन, रामपुर, कमला नगर संजौली, सिरमौर, अर्की, चौपाल, करसोग से हैं।
जानकारी के मुताबिक, आईजीएमसी में बीते दो माह से स्क्रब टाइफस के 87 मामले आ चुके हैं। इस बीमारी के ज्यादा मामले राजधानी शिमला से आ रहे हैं। बता दें कि अभी तक 494 लोगों का सैंपल टैस्ट किया जा चुका है। जिसमें से 87 मामले इस बीमारी से संक्रमित लोगों के सामने आए है। हर उम्र के लोग इस बीमारी से संक्रमित हैं।
डॉक्टरस का कहना कि यदि स्क्रब टाइफस का समय से इलाज न हो तो इस बीमारी से जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही इस बीमारी से सोलन निवासी एक महिला की मौत हुई है।
