लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईजीएमसी में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरेगी सरकार- स्वास्थ्य मंत्री

Ankita | 5 फ़रवरी 2023 at 3:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिमला स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल्य ने सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक चमियाना का दौरा किया और विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के लिए सड़क का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य मंत्री से आधुनिक सुविधाओं पर विचार विमर्श किया।

इसके उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान का दौरा किया तथा संस्थान के विभागाध्यक्ष से सीधा संवाद स्थापित किया और उनके द्वारा बताई गई समस्याओं पर विचार विमर्श किया तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन भी दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इंदिरा गांधी चिकित्सा संस्थान में पार्किंग की समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया और परिसर में योगा सेंटर खोलने के निर्देश भी दिए ताकि इस तनाव मुक्त माहौल में चिकित्सकों को राहत मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

धनीराम शांडिल्य ने चिकित्सा संस्थान में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया और स्टाफ की कमी को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कोरोना काल में संस्थान के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ पैरामेडिकल कर्मी और सफाई कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। इससे पूर्व संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें चिकित्सा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया और स्वास्थ्य सुविधाओं पर जानकारी प्रदान की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]