Loading...

आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Ankita • 8 Aug 2024 • 1 Min Read

2024 में स्क्रब टायफस से हुई पहली मौत

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के पंथाघाटी के रहने वाले 91 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। बता दें 2024 में स्क्रब टायफस से यह पहली मौत हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग व्यक्ति को 29 जुलाई को मरीज को मेडिकल आईसीयू में दाखिल किया गया जबकि 2 अगस्त को मरीज का स्क्रब टेस्ट पॉजिटिव आया। मरीज को काफी बुखार भी था और सांस लेने में भी काफी परेशानी हो रही थी।

इसके बाद मरीज की हालत काफी बिगड़ने के चलते उसने बुधवार को दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मरीज उच्च रक्तचाप, मधुमेह, गुर्दे के रोग समेत अन्य बीमारियों से भी जूझ रहा था। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने स्क्रब टायफस से व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है।