आईटीआई ऊना में इतने पदों हेतु कल होगा साक्षात्कार….
HNN/ऊना
आईटीआई ऊना में होंडा कार इंडिया लिमिटेड, राजस्थान द्वारा 25 अप्रैल को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार फिटर, ऑटोमोबाइल, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, डीजल मेकैनिक आदि ट्रेड के 150 पदों हेतु लिए जाएंगे। बता दें यह साक्षात्कार केवल युवक अभ्यर्थियों के लिए ही है। आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य ई. अंशुल भारद्वाज ने यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कंपनी को 100 अप्रेंटिसशिप 50 फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स की जरूरत है। अप्रेंटिसशिप के लिए आईटीआई (फ्रेशर), जिनकी आयु 18 से 23 के बीच जबकि फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स के लिए आयु 19 से 25 के बीच और कम से कम 6 महीने का अनुभव आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अभियार्थी हिमाचल प्रदेश अथवा पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए और कोविड की दोनों डोज़ लगी होनी चाहिए। कंपनी द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित अभियार्थियों को 12,850 रूपये प्रतिमाह और फिक्स्ड टर्म एसोसिएट्स के लिए चयनित अभियार्थियों को 24,250 रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।